{"_id":"87498e64b13b8be9cea4816a6661fb53","slug":"three-zonal-and-sector-magistrates-were-six-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मार्च को होने वाले एमएलसी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूण ढंग से कराने को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इसमें मतदान, पीठासीन अधिकारी और पर्यवेक्षक को चुनाव से जुड़ी बारीकियों से रूबरू कराया गया। चुनाव बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन जोनल और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि यह संवेदनशील चुनाव है। इसके मतदाता सांसद, विधायक, अध्यक्ष जिला पंचायत, सदस्य जिला पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अधिकारी अपने दायित्वों को निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से कराएं। शिथिलता पर कार्रवाई तय मानी जाए।
उन्होंने बताया कि औराई, भदोही, डीघ, अभोली और सुरियावां ब्लॉक के अलावा नगर पालिका गोपीगंज को मतदान केंद्र बनाया गया है।
तीनों एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं, जबकि छह मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इसमें परियोजना निदेशक, बेेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर लगाए गए मतदान कार्मिकों में पीठासीन अधिकारी राजपत्रित अधिकारी रैंक के हैं।
मतदान तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। पीठासीन/मतदान अधिकारी दो मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर मतदान केंद्र की स्टेशनरी प्राप्त कर लेंगे।
मतदान केंद्र के भीतर केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते हैं। प्रशिक्षक राकेश सिंह ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।