{"_id":"5db880f28ebc3e01416b4db4","slug":"three-youth-scorched-in-fire-bhadohi-news-vns4915860151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी में चार झुलसे, एक की हालत चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी में चार झुलसे, एक की हालत चिंताजनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/चौरी। दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान लापरवाही कई लोगों को भारी पड़ गया। पटाखा जलाते समय विस्फोट में तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। एक की हालत चिंताजनक होने पर भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार की रात में पुरानी बाजार निवासी विजय सेठ के 20 वर्षीय पुत्र विक्की सेठ रस्सी बम (डायनामाइट) पटाखा जला रहा था। माचिस से आग लगाते समय वह नही जला तो वह हाथ में लेकर देखने लगा। उसी समय तेज धमाका होने से उसके दाहिने हाथ का पंजा जख्मी हो गया। उसकी हथेली कई स्थानों से फट गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके हाथ में कई टांके लगाए गए। चौरी संवाददाता के अनुसार, दीपावली की रात बरैला गांव में आतिशबाजी के दौरान विनोद यादव (11) पुत्र सूरज का एक पैर झुलस गया। परिजन उसे चौरी लेकर गए जहां हालत चिंताजनक होने पर भदोही के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी तरह बरवा गांव में पटाखा फोड़ते समय चंद्रजीत पटेल का चेहरा झुलस गया। उसे चौरी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।