फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three-tier team will conduct survey of flood affected villages

बाढ़ प्रभावित गांवों की त्रिस्तरीय टीम करेगी सर्वे

Mon, 23 Aug 2021 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Three-tier team will conduct survey of flood affected villages
भदोही में गंगा से सटे करीब 45 गांवों में प्रशासन से नामित त्रिस्तरीय टीम सर्वे करेगी। इसमें कृषि, राजस्व विभाग संग बीमा कंपनी के कर्मचारी शामिल होंगे। सर्वे को लेकर कृषि विभाग की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है, हालांकि अधिकतर किसान बीमा से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों मूसलाधार बारिश और नदियों में पानी छोड़ने से गंगा का जलस्तर 81 मीटर के करीब पहुंच गया था। इससे गंगा से सटे करीब 45 से अधिक गांव के किसानों की डेढ़ हजार बीघा फसल नष्ट हो गई थी। रामपुर घाट गांव में तो कई घरों में पानी घुस गया था। किसानों को आपदा में सहायता के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ दिया जाना है। जिसके लिए कृषि विभाग की ओर से सर्वे कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी एचडीएफसी के कर्मचारी सर्वे करेंगे। प्रशासन की ओर से अभी तक टीम का गठन नहीं हो सका है। जल्द ही सर्वे कराकर किसानों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब अधिकतर किसान बीमा कंपनी में आवेदन नहीं करते। इस सत्र में मात्र पांच हजार किसानों ने आवेदन किया है। ऐसे में दो लाख 10 हजार किसानों में मात्र पांच हजार को बीमा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed