फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three schools including degree college will be measured

डिग्री कॉलेज समेत तीन स्कूलों के जमीन की होगी पैमाइश

Thu, 27 Aug 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Three schools including degree college will be measured
ज्ञानपुर। सदर तहसील क्षेत्र के गोधना और गड़ेरियापुर गांव में तालाब और ग्रामसभा की जमीन पर संचालित एक डिग्री कॉलेज के साथ दो कान्वेंट स्कूलों के जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। काफी दिनों से शिकायतकर्ता प्रार्थना पत्र देकर पक्की पैमाइश कराते हुए हकीकत सामने लाने मांग कर रहे थे। इस पर तहसील प्रशासन ने दो दिन बाद पैमाइश शुरू कराने का संकेत दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तालाब, ग्रामसभा की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण, अवैध निर्माण, विभागीय मिलीभगत से आराजी नंबरों में हेराफेरी के मामलों पर प्रशासन गंभीर है। कान्वेंट स्कूल गड़ेरियापुर के मामले में पहले से ही 122-बी का मुकदमा दर्ज है। गोधना गांव में लगभग एक दर्जन तालाबों को चिह्नित कर 70 लोगों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की जा चुकी है। राजमार्ग से सटे दो अन्य तालाबों की पैमाइश शेष रह गई थी, जिस पर एक डिग्री कॉलेज और एक कान्वेंट स्कूल का निर्माण हुआ है। पैमाइश में अतिक्रमण का मामला सामने आने पर प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ताओं के आवेदनों सहित विभागीय फाइल तैयार कराकर राजस्व विभाग की टीमों को भी गठित कर दिया गया है, जो शीघ्र ही मौके पर पहुंच कर हकीकत का नजरी-नक्शा तैयार कर रिपोर्ट तहसील को सौंपेगी।
विज्ञापन

राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय में पेश होंगे डीएम
ज्ञानपुर। राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी ने जनसूचना अधिकारी/जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को 19-11-2020 को लखनऊ कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है। बीरमपुर गांव निवासी प्रयागराज बिंद ने सूचना अधिकार के तहत आवेदन कर सूचनाएं मांगी थी, जो अभी तक नहीं मिल सकी। पुन: रिमाइंडर भेजने पर राज्य सूचना आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेकर अगली सुनवाई का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान मांगी सूचना समेत उपस्थिति न होने पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed