फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three percent interest subvention demanded restoration

तीन प्रतिशत इंट्रेस्ट सबवेंशन बहाली की मांग उठाई

Fri, 02 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 02 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three percent interest subvention demanded restoration
सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री से इंट्रेस्ट सबवेंशन (ब्याज आर्थिक सहायता) और एमईआईएस स्कीम के तहत क्रमश: तीन और दो प्रतिशत सहायता की बहाली की मांग की। इस दौरान परिषद के लोगों ने उन्हें कालीन उद्योग की समस्याएं जानने के लिए भदोही आमंत्रित किया।
विज्ञापन

 परिषद के चेयरमैन के आर वाटल ने बताया कि उन्होंने भदोही आने का न्योता स्वीकार कर लिया है।
निर्यातकों को सरकार तीन प्रतिशत ब्याज पर आर्थिक सहायता देती थी जो डेढ़ वर्ष से बंद चल रहा है।
इसी प्रकार विशेष कृषि योजना में सात प्रतिशत मिलने वाली सहायता को सरकार घटाकर पांच प्रतिशत कर चुकी है। मंत्री से मिलने का उद्देश्य निर्यातकों को हो रहे नुकसान की भरपाई कराने की मांग थी।
विज्ञापन

चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने मंत्री को बताया कि विशेष कृषि योजना में हो रहे दो प्रतिशत नुकसान की भरपाई एमईआईएस स्कीम से की जाए और अतिशीघ्र ब्याज आर्थिक सहायता शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने मंत्री को बताया कि भदोही और आसपास के क्षेत्रों में बुनकर प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर महिलाओं के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि कालीन उद्योग कुटीर उद्योग है और इससे सीधे सीधे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कहा कि उद्यमी चाहते हैं कि आप एक बार स्वयं कालीन परिक्षेत्र में आकर स्थिति का जायजा लें। क्योंकि वर्तमान में उद्योग कई समस्याओं से जूझ रहा है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि मंत्री ने नवंबर में भदोही आने का आश्वासन दिया है और यह भी कहा है कि चूंकि सरकार लघु उद्यमियों, उससे जुड़े कामगारों, बुनकरों, मजदूरों के हितों के लिए गंभीर है, इसलिए कई बड़े फैसले लिए जाने हैं ताकि उद्योग फले फूलें और मजदूरों का लाभ हो। प्रतिनिधिमंडल में वाइस चेयरमैन हाजी अब्दुल रब अंसारी, उमेश कुमार गुप्ता और परिषद के अधिशासी निदेशक, शिवकुमार गुप्ता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed