{"_id":"6056c641c144df5e8e0ef1c8","slug":"three-people-died-by-car-collision-to-container-in-bhadohi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खड़े कंटेनर में जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, तीन की मौके पर मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खड़े कंटेनर में जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, तीन की मौके पर मौत, तीन घायल
Sun, 21 Mar 2021 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 21 Mar 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
हादसे का बाद कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर रात खड़े कंटेनर में पीछे से कार भिड़ गई। जिसमें तीन की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी वाराणसी के बड़ागांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी जिले के बड़ा गांव निवासी लोग स्विफ्ट कार से इलाहाबाद की तरफ जा रहे थे। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे कार जैसे ही लाला नगर टोल प्लाजा के पास पहुंची, पहले से मेवात ढाबा के सामने खड़े कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। इस दौरान गोलू कुमार(28) पुत्र मुन्नू हरिजन और एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दिलीप(30) पुत्र गणेश राय, विकास(31) पुत्र अशोक निवासी सीतापुर बड़ागांव को सरकारी एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां विकास की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दो अन्य घायल प्रीतम सिंह(23) और टिंकल(20) वर्ष को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक ट्रक चालक हंडिया की तरफ लेकर चला गया था। वहां से निजी एंबुलेंस से दोनों घायल अपने घर बड़ागांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
जहां से परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिर परिजनों को घटना की सूचना दी।