{"_id":"60a511ad8ebc3ef6413b1a23","slug":"three-missing-teenagers-recovered-bhadohi-news-vns5902186176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गुमशुदा किशोर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गुमशुदा किशोर बरामद
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर से गुमशुदा तीन किशोरों को बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि तीनों बालक किसी ट्रेन से मुंबई पहुंच गए थे। जहां दो दिन भटकने के बाद किसी ने उन्हें भदोही जाने वाली ट्रेन पर बैठा दिया था। पुलिस ने तीनों को स्टेशन से बरामद किया।
पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन ने कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि गायब किशोर हीरु की मां ने गांव के एक युवक पर बच्चों को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप मढ़ा था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था। तथा आरोपी को कोतवाली लाकर पूछताछ भी की गई थी जिसमें आरोपी से विशेष जानकारी नहीं मिल सकी थी। बताया कि बाकी दो बच्चों ने हीरु पर ही बहका कर मुंबई लेकर चले जाने की बात बताई।
बच्चों ने यह भी बताया कि वहां भटकते देख एक भले व्यक्ति ने उन्होंने भोजन कराया और हमें लौटने के लिए भदोही आ रही ट्रेन पर बैठाया था तब जाकर हम लोग वापस पहुंच पाए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि हीरु (17) पुत्र राजकुमार, फटका (10) पुत्र मुंशी मुसहर तथा सुभाष (14) पुत्र महेंद्र चौहान के अपहरण का मुकदमा परिजनों ने दर्ज कराया था।