फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three migrants going to Mumbai collided with bike, one dead

बाइक से मुंबई जा रहे तीन प्रवासी डिवाइडर से टकराए, एक की मौत

Mon, 07 Sep 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Three migrants going to Mumbai collided with bike, one dead
भदोही। ट्रेन में आरक्षण के अभाव में बाइक से मुंबई जा रहे भदोही के तीन प्रवासी युवक शनिवार की रात रीवां (मप्र) में डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। घायलों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायल युवक से सूचना मिलने पर परिजनों ने जाकर शव को कब्जे में लिया। घटना की जानकारी से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक के ग्राम याकूबपुर के प्रभाकर पांडेय का पुत्र मोनू पांडेय मुंबई के वसई में कई वर्ष से काम करता था। वहां गांव के कुछ और युवक भी काम करते थे। लॉकडाउन के बाद किसी तरह घर तो आ गए थे, लेकिन यहां भी रोजगार नहीं होने से परेशान रहा करते थे। इसी बीच जब लॉकडाउन में ढील मिली और वसई से बुलावा आने लगा तो वे रेलवे टिकट के लिए दौड़भाग करने लगे। काफी परेशान होने के बाद ट्रेन में आरक्षण की व्यवस्था नहीं हुई तो थक हार कर शुक्रवार (चार सितंबर) को मोनू दो अन्य साथियों बऊ और सोनू के साथ एक ही बाइक से मुंबई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

गांव वालों ने एक घायल युवक के हवाले से बताया कि शनिवार की शाम वे कटनी से गुजर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस पर वे रास्ता बदल कर ग्राम खटकटी थाना शाहपुर जनपद रीवां से होकर निकल रहे थे कि 11 बजे रात डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें मोनू को गंभीर चोट लगने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर हादसे की सूचना मिलने पर घर और गांव में कोहराम मच गया और परिजन उन्हें लेने रीवां रवाना हो गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद मोनू का शव, घायल बऊ और सोनू को लेकर लोग घर लौटे। जहां रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाकी दोनों के बारे में बताया गया है कि वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed