फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three member team will investigate the reality of unrecognized madrasas

तीन सदस्यीय टीम खंगालेगी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की हकीकत

Fri, 16 Sep 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three member team will investigate the reality of unrecognized madrasas
ज्ञानपुर। शासन के निर्देश पर जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की हकीकत खंगालने की कवायद तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को एडीएम एसके मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तीन सदस्यीय टीम को नामित किया। टीम में औराई, भदोही, ज्ञानपुर के एसडीएम, बीएसए और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अब तक कुल 61 मदरसों का संचालन मदरसा बोर्ड की गाइड लाइन पर कर रहा है। इनमें सात मदरसे अनुदानित और 54 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। चीट फंड वाराणसी से पंजीकृत संस्थाएं ब्लॉक औराई, भदोही, डीघ, ज्ञानपुर, अभोली, सुरियावां में मदरसों का संचालन कर अरबी, फारसी, उर्दू सहित आधुनिक विषय भी चलाए जा रहे हैं। अनुदान के मदरसों में कार्यरत शिक्षणत्तेर कर्मचारी प्रति माह बेसिक शिक्षा की तरह वेतन, मिड-डे-मील आदि योजनाओं का लाभ पंजीकृत छात्र उठाते हैं। बावजूद इसके अनुदानित और मान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम 12 बिंदुओं पर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को पांच अक्तूबर तक सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed