फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three killed in collision of the tanker - Bolro

टैंकर-बोलरो की टक्कर में तीन की मौत

Wed, 19 Aug 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 19 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three killed in collision of the tanker - Bolro
इसमें बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर तीन लोगों को चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद जिडया कोतवाली क्षेत्र के मिश्री गरौड़ा गांव निवासी मोहम्मद हनीफ हज के सफर पर जा रहे थे। मंगलवार को उनकी बाबतपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट थी। गांव और रिश्तेदारी के तकरीबन दो दर्जन लोग उन्हें छोड़ने के लिए दो वाहनों से वाराणसी रवाना हुए।
आगे चल रही स्कार्पियो में मोहम्मद हनीफ समेत दर्जन भर लोग थे, जबकि उसके पीछे चल रही बोलेरो में चालक समेत 11 लोग सवार थे। दोपहर दो बजे के आसपास बाबूसराय में वाराणसी की ओर से आ रहे टैंकर से बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इससे बोलेरो में सवार मिसिरपुर निवासी नसीम अंसारी (40) पुत्र अब्दुल खालिक, मोहम्मद खलील अंसारी (50) पुत्र शाह मोहम्मद और अकबर उर्फ कल्लू अंसारी (55) पुत्र अब्दुल सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुश्ताक अहमद (45), मोहम्मद अफजल (45), हुसैन अली (45), मोहम्मद खालिद (18), शरीफ अली (60), दुर्गागंज थानाक्षेत्र के आनंदडीह गांव निवासी कादिर (45), कयूम (65) और सलाहुद्दीन (22) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को सीएचसी औराई पहुंचाया गया। इसमें मुश्ताक, अफजल और सलाहुद्दीन को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed