फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three injured including a woman constable in the fight

मारपीट में महिला कांस्टेबल समेत तीन घायल

Sun, 20 Dec 2020 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Three injured including a woman constable in the fight
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबे के समीप शनिवार की रात में वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें महिला कांस्टेबल समेत तीन घायल हो गए। तीनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। चार नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के अंडरपास चकपड़ौना पर शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान 20 से 25 की संख्या में पहुंचे मनबढ़ युवकों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। शोरशराबा होने पर मनबढ़ वहां से भाग गए। मारपीट में महिला कांस्टेबल नेहा सिंह (22), संतोष सिंह (24), महेंद्र सिंह (25) घायल हो गए। सभी का सीएचसी गोपीगंज में मेडिकल कराया गया। मामले में पुलिस ने विशाल दूबे, अवधेश दूबे, बृजेश कुमार, मन्नीराम निवासी गोपालपुर के खिलाफ बलवा समेत 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि रात के समय एक ढाबा पर कुछ लोगों के आपस में विवाद हो जाने की जानकारी मिली और वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मौजूद लोगों में कई भाग गए और रुके लोगों ने टीम से विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब कोतवाली से और जवान पहुंचे तो उसमें से भी कई लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। हाथ लगे चार लोगों को गिरफ्तार किया जा सका। कोतवाल केके सिंह ने कहा कि चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed