फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three died from Corona, 55 new patients found

कोरोना से तीन की मौत, 55 नए मरीज मिले

Mon, 10 May 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Three died from Corona, 55 new patients found
ज्ञानपुर। कोरोना की दूसरी लहर में मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। इसमें दो एल-2 भदोही और एक निजी अस्पताल में भर्ती था। 106 मरीजों ने कोरोना को जहां मात दी वहीं 55 नए संक्रमित मिले। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस घटकर 836 पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पूर्व की अपेक्षा सोमवार को मरीजों की संख्या कम रही। 55 संक्रमित मिले। इसमें डीघ ब्लॉक के सुजातपुर गांव में आठ मरीज मिले। प्रशासन की ओर से उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। इसी तरह गोपीगंज नगर में पांच, भदोही में आठ, ज्ञानपुर दो, कस्तूरीपुर में तीन, सुरियावां में आठ सहित अन्य क्षेत्रों में मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को भदोही के एमबीएस अस्पताल में बने एल-2 अस्पताल में दो जबकि निजी अस्पताल में एक संक्रमित की मौत हो गई। 55 नए मरीज मिलने से जिले में अब संक्रमितों की संख्या 6677 पहुंच गई है । वहीं 106 ने उपचार के बाद कोरोना को मात दी है। स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस घटकर 836 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि तीन संक्रमित मरीजों का इलाज दौरान मौत हो गई है। 55 नए संक्रमित मरीज मिले है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed