फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three child laborers freed from brick kiln, sent to Child Line

Bhadohi News: ईंट-भट्ठे से तीन बाल श्रमिक मुक्त, चाइल्ड लाइन भेजा

Wed, 29 Jan 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three child laborers freed from brick kiln, sent to Child Line
कोइरौना थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर मंगलवार को श्रम विभाग, पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम पहुंची। जहां ट्रैक्टर पर ईंट लादते हुए तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। सभी बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। चेयरमैन पीसी उपाध्याय एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम को निर्देश दिया कि सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन में रक्षित कराएं।
विज्ञापन

उक्त मामले में श्रम विभाग को विधिक कार्रवाई का भी आदेश दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि नियोजक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम प्रतिशोध और विनियमन अधिनियम 1986 की धारा तीन के उल्लंघन में नोटिस जारी किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। मौके पर प्रेम शंकर त्रिपाठी, पंकज मालवीय, सत्यशील गुप्ता, संगीता खन्ना, हरदत्त पांडेय, एसआई उपासना, कांस्टेबल सुनीता देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed