फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three centers built for Sanskrit board examination

Bhadohi News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए बने तीन केंद्र

Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three centers built for Sanskrit board examination
ज्ञानपुर। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से साल 2025 में होने वाली प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र प्रस्तावित हो गए हैं। इसमें करीब 600 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विभाग ने आपत्ति के लिए 28 से 30 नवंबर तक की तिथि निर्धारित किया है। जिले में कुल 19 संस्कृत माध्यमिक एवं महाविद्यालय है। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी संग अब संस्कृत बोर्ड के केंद्र निर्धारण की प्रस्तावित सूची भी फाइनल कर दी गई। परिषद के निर्देश पर बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय में बैठक कर तीनों तहसील में तीन केंद्र बनाए गए। समिति के अध्यक्ष डीआईओएस अंशुमान, सदस्य बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्राचार्य रामेश्वर संस्कृत महाविद्यालय उगापुर ने उस पर मुहर लगाई। प्रथम और उत्तर मध्यमा स्तर की परीक्षा के लिए ज्ञानपुर तहसील में श्री राजाराम संस्कृत महाविद्यालय जखांव, औराई में रामेश्वर संस्कृत महाविद्यालय उगापुर और भदोही तहसील में श्री संकट मोचन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरियावां को केंद्र बनाया गया है। तीनों केंद्रों पर कुल 600 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। डीआईओएस ने बताया कि आपत्ति के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed