फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three accused of firing arrested

गोलीकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Three accused of firing arrested
चौरी। थानाक्षेत्र के सरबतखानी गांव में रविवार को बच्चों के विवाद में हुए गोलीकांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी बटुक बिंद समेत चार अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। अवैध असलहे को भी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

रविवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक पक्ष से अवैध असलहे से फायरिंग की गई थी, जिसमें लक्ष्मण नामक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रविवार की रात और सोमवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने घटना में शामिल अरविंद सहित तीन आरोपियों को ममहर बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । हालांकि मुख्य आरोपी बटुक बिंद सहित चार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इससे पुलिस अवैध असलहा भी अब तक बरामद नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष रामदरस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी बटुक बिंद सहित अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed