{"_id":"61019bdf8ebc3e58717c6fcf","slug":"three-accused-arrested-in-madhupatti-case-bhadohi-news-vns603013042","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुपट्टी प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुपट्टी प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां थाना क्षेत्र के मधुपट्टी गांव में पुरानी रंजिश मेें अधेड़ की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों रमेश गौतम, संतोष गौतम, अनुज तिवारी को चौगुना मार्ग नया गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त हुई कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे को बरामद कर लिया।
बुधवार को सुरियावां थाने में अपर पुलिस अधीक्षक आरके वर्मा प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर ली। पूछताछ में आरोपी रमेश ने बताया कि मेरे पिता हन्नू उर्फ विजय शंकर गौतम को राजेंद्र कुमार गौतम ने जून 2019 में मार दिया था। गांव के ही संतोष और अनुज उलाहना दे रहे थे कि तुम्हारे पिता को मारने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। रमेश ने दोनों साथियों से कहा कि जब राजेंद्र घर आए तो हमें फोन करना। 25 जुलाई को काम से लौट रहे राजेंद्र की सूचना मिलने पर बीच रास्ते में उस पर वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। मौत के दिन मृतक परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हम लोगों की तलाश कर रही थी। बुधवार को तीनों कहीं भागने की योजना बना रहे थे उसी समय पुलिस ने चौगुना मार्ग नया गेट के पास गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अजय कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, रणजीत कुमार आदि शामिल रहे। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।