फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thousands of liters of water being wasted every day from damaged pipelines

Bhadohi News: क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से हर दिन बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

Fri, 22 May 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water being wasted every day from damaged pipelines
नगर के वार्ड नंबर 10 अंबेडकर नगर में पेयजल व्यवस्था की बदहाली से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि फटी हुई पाइप लाइनों के कारण प्रतिदिन लगभग 3 से 4 हजार लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों मोबिन असगर, शाहनवाज डायर, अफरोज आलम और आशिक अली ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। पाइप फटने के कारण उसमें गंदगी और नाली का पानी मिल जाता है, जिससे घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि मजबूरी में वही दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ गए हैं। बताया कि कुछ स्थानों पर पाइपलाइन से लगातार रिसाव होने के कारण पानी घरों की नींव तक पहुंच रहा है, जिससे भवनों में सीलन की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क और गलियों में दिनभर कीचड़ जमा रहने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभासद शमसीर अहमद ने बताया कि क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं और बारिश शुरू होने से पहले नई पाइपलाइन को चालू कर पुरानी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से कनेक्शन हटाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed