फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thousands of goods including cash stolen after breaking the lock of warehouse

गोदाम का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

Sat, 29 Aug 2020 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods including cash stolen after breaking the lock of warehouse
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग स्थित पूरेटीका मुहल्ले में शुक्रवार की रात चोरों ने ट्रांसपोर्ट गोदाम का ताला तोड़कर 45 हजार नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। राजमणि उपाध्याय ने बताया कि साप्ताहिक लाकडाउन होने के कारण शुक्रवार की शाम ट्रांसपोर्ट बंद कर औराई स्थित घर चले गए। सुबह सूरत-गुजरात से आए ट्रक का सामान उतरवाने के लिए गोदाम पहुंचा तो ताला टूटा मिला। गोदाम के अंदर देखने पर आलमारी भी खुली रही और 45 हजार नकद, कपड़े की गांठ चोरी हो गई थी। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि जब से वैश्विक महामारी का क्रम चल रहा है, नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। नगरवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाकर रात में औचक निरीक्षण की मांग एसपी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed