फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Those with less merit got admission, those with more merit remained deprived

Bhadohi News: कम मेरिट वालों को मिला प्रवेश, अधिक मेरिट वाले रह गए वंचित

Sun, 24 Dec 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Those with less merit got admission, those with more merit remained deprived
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के लिए प्रवेश में हुई गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का एक दल शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक ब्रम्हदेव से मिला। छात्रों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय के विभिन्न विषयों में प्रवेश में जमकर गड़बड़ियां की गई हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों प्रवेश में धांधली का मामला गरमाया हुआ है। मेरिट होने के बाद भी प्रवेश से वंचित होने वाले विद्यार्थियों में जहां आक्रोश है। वहीं अभिभावक बच्चों का साल बर्बाद होने को लेकर चिंतित हैं। छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य चहेतों को प्रवेश देने के लिए मानकों को ताक पर रख दिया। सामान्य और ओबीसी वर्ग में कम नंबर के बाद भी कई विद्यार्थियों का प्रवेश किया गया है। वहीं उनसे अधिक नंबर पाने वाले विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए हैं। शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज ब्रम्हदेव जब महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव के समापन पर पहुंचे तो छात्र उनके समक्ष शिकायत लेकर पहुंचे। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई ऐसे विद्यार्थी हैं। जिनका कम मेरिट होने के बाद भी उन्हें प्रवेश दे दिया गया है। वहीं अधिक मेरिट वाले विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हैं। मांग किया कि प्रकरण की जांच कराकर छात्रों को न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान छाया शुक्ला, नाज़ बानो, विशाल दुबे, सौरभ विश्वकर्मा, धीरज दुबे, विशेष पांडेय, अमन दुबे, अनुज मिश्रा, विशाल मिश्रा सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed