फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   This time paddy will be purchased at only 30 centers

Bhadohi News: इस बार सिर्फ 30 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Fri, 30 Aug 2024 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
This time paddy will be purchased at only 30 centers
ज्ञानपुर। धान की खरीद शुरू होने में भले ही अभी डेढ़ महीने से अधिक समय है, लेकिन क्रय केंद्रों के निर्धारण की कवायद शुरू हो गई है। विपनण विभाग इस बार 30 क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह संख्या 2023 से करीब 22 कम है। पिछले साल कुल 52 केंद्रों पर खरीद की गई थी। बृहस्पतिवार से किसानों का पंजीकरण भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में धान की मुख्यत: खेती होती है। गेहूं जहां 50 हजार हेक्टेयर रकबे में बोई जाती है तो धान 30 से 35 हजार हेक्टेयर में खेती होती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद करती है।
विज्ञापन

विपणन विभाग के मुताबिक इस साल धान खरीद के लिए 30 केंद्र खोले जाएंगे। जिसमें विपणन विभाग के 17, पीसीएफ के 12 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल हैं। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि 30 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। जिसकी स्वीकृति जिलाधिकारी से मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस साल क्रय केंद्रों की संख्या पिछले साल से 22 कम है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि एक महीने के अंदर केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2300 और ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। आधार लिंक बैंकों में किसानों के पैसे का भुगतान होगा। बृहस्पतिवार से किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से भी पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed