फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   This time Holi will be played for two days

इस बार दो दिनों तक खेली जाएगी होली

Wed, 16 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
This time Holi will be played for two days
रंगों के त्योहार होली की खुमारी कालीन नगरी में हर किसी पर छायी है। शहर से लेकर गांव तक इन दिनों होली के गीत बज रहे हैं। गली-मोहल्ले तक में सजाई गई होलिका बृहस्पतिवार को जलाई जाएगी। इस बीच होलिका दहन के एक दिन पहले बाजार में होली का रंग चढ़ गया। जगह-जगह अबीर-गुलाल की सजी दुकानें और उड़ते रंग में हर कोई उत्साहित नजर आया। उधर, त्योहार में कहीं कोई व्यवधान न डालने पाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

इस बार जिले के ज्ञानपुर, भदोही, औराई, सुरियावां, गोपीगंज, ऊंज, चौरी, दुर्गागंज, कोइरौना थाना क्षेत्र में कुल मिलाकर 1080 स्थानों पर होलिका लगायी गई हैं। करीब एक महीने से गांव के युवक होलिका पर लकड़ी आदि डाल रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुहूर्त के अनुसार होलिका जलायी जाएगी। परंपरा के अनुसार रात 12 बजे के बाद होलिका दहन होने पर एक दिन के बाद होली मनायी जाती है, लेकिन अब होलिका दहन के अगले दिन भी होली होती है। ऐसे में इस बार 18 व 19 दोनों दिन रंग खेला जाएगा। ज्ञानपुर बाजार में पूरे दिन चहल-पहल रही। बच्चे भांति-भांति के रंग, पिचकारी खरीदते नजर आए। सुरियावां, मोढ़, भदोही, गोपीगंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी आदि बाजारों की दुकानें पिचकारी, रंग, कपड़ा आदि से पूरी तरह से सज गई हैं। इस बार के होली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। साथ ही होलिका दहन के अगले दिन रंग भी खेला जाएगा और उसी दिन शब-ए-बरात भी है। इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed