फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   This picture will scare you fearless Thar driver's terror bike and car collided

Bhadohi News: ये तस्वीर आपको डरा देगी, बेखौफ थार चालक का आतंक, बाइक और कार में मारी टक्कर, तीन घायल

Sun, 08 Jun 2025 06:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 06:46 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र में थार चालक का आतंक देखने को मिला। बाइक और कार को टक्कर मारी। घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के समय बाजार में अफरा-तफरी मच गई लेकिन आतंक मचाने वाला नहीं रूका। सीसीटीवी के आधार पर उसकी पहचान की गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
This picture will scare you fearless Thar driver's terror bike and car collided
बाजार में मची अफरा-तफरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के भरत टाकीज के पास शनिवार की देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां पर तेज रफ्तार थार ने कार और दो बाइकों को टक्कर मार दी। पीड़ितों ने जब सवार को रोकने का प्रयास किया, तो वह कार और बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक बड़े कालीन निर्यातक का बेटा बताया गया।
विज्ञापन


भदोही नगर के भरत टॉकीज के पास शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे स्टेशन रोड की ओर से आ रही काली थार बेकाबू हो गई और सामने खड़ी सफेद कार को टक्कर मार दी। वहीं, दो बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए। इससे प्रजापतिपुर निवासी राजकुमार गौतम, मर्यादपट्टी निवासी मन्ना सरोज और जौनपुर के पचवल निवासी शुभम दूबे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थार सवार और कार सवारों के बीच बहस शुरू हुई जो मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन थार चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।


घायल राजकुमार ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और थार की लोकेशन ट्रेस किया। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि घटना के सीसी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद थार की पहचान कर कब्जे में ले लिया गया है। कार (थार) चालक को रात ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed