फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Third stage : the other 498 candidates nomination day

तृतीय चरण: दूसरे दिन 498 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Thu, 08 Oct 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Thu, 08 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Third stage : the other 498 candidates nomination day
 जिला पंचायत के 89 और बीडीसी के 409 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। दो दिनों में जिला पंचायत और बीडीसी के 1411 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 10 बजे के पूर्व से ही कलेक्ट्रेट और ब्लाक कार्यालयों पर प्रत्याशी समर्थक संग पहुंचने लगे। 10 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा के चलते समर्थकों को बाहर रोक दिया गया।  प्रत्याशी और प्रस्तावकों ने नामांकन कक्ष में जाकर पर्चा भरा।
विज्ञापन

सुरियावां और ज्ञानपुर ब्लाक के 89 और बीडीसी के 409 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके पूर्व मंगलवार को जिला पंचायत के 145 और बीडीसी के 768 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा था। दोनों ब्लाकों से कुल 1411 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ज्ञानपुर ब्लाक के वार्ड 14 से रामधनी यादव, मनीष पांडेय, हबीबुल हक मुनौव्वर, भूपेश तिवारी और सुरियावां ब्लाक के वार्ड सात से शैलेश मिश्रा, वार्ड 15 से राजेश दूबे सच्चन, प्रभात पांडेय आदि ने पर्चा भरा। इस मौके पर आलोक रावत, आशीष सिंह, बृजलाल मौर्य, अली हुसैन, अजय मौर्य, अकरम आदि मौजूद रहे। इसी तरह ज्ञानपुर ब्लाक के बीडीसी वार्ड 70 से ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा ने नामांकन किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed