फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves take out transformer equipment, five villages in darkness

ट्रांसफार्मर का उपकरण निकाल ले गए चोर, पांच गांव अंधेरे में

Tue, 16 Feb 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves take out transformer equipment, five villages in darkness
चौरी। चौरी कस्बे में लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर के अंदर के उपकरण सोमवार की रात चोरों ने उड़ा दिया। इससे पांच गांवों की बत्ती गुल हो गई। जेई की तहरीर पर पुलिस ने सुबह मामले की जांच की, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

जेई संतकुमार गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि भदोही-वाराणसी मार्ग से सटे ब्रह्माश्रम के पास ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर लगाया गया है, जिससे चकभुईधर समेत पांच गांवों के लोगों को जोड़ा गया है। मनबढ़ चोर कभी गरीबों का घर खंगाल रहे हैं तो कहीं मजदूरों के छप्पर को निशाना बनाकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोचनीय बात यह है कि चलती हाईटेंशन लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर को निशाना बना लिया गया, जो लोगों को हतप्रभ कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि रात में लाइन ट्रिप हुई और सुबह तक नहीं आई। सुबह जब लोगों की नजर ट्रांसफार्मर पर गई तो शोरगुल मचाने पर भीड़ जुट गई। बताया गया कि चोर पहले जंफर को काटकर ही ट्रांसफार्मर को नीचे उतारे होंगे। इसके बाद अंदर के सभी कीमती उपकरण निकाल ले गए। थानाध्यक्ष रामदरश राम ने बताया कि जेई के साथ ट्रांसफार्मर की जांच की गई है। चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed