फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves rampage attacked temple and house made away with jewellery and cash worth lakhs

Bhadohi News: चोरों का तांडव, मंदिर और मकान पर बोला धावा, लाखों के जेवर और नकद पर हाथ साफ किया

Mon, 28 Apr 2025 05:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मंदिर को खंगाला लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा तो थोड़ी दूरी पर मौजूद मकान को निशाना बना दिया और यहां से लाखों के गहने और नकद पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Thieves rampage attacked temple and house made away with jewellery and cash worth lakhs
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गोपीगंज कोतवाली के प्रयागदासपुर में प्रेमेश्वर महादेव मंदिर व हाजी मोहम्मद काशीम के मकान में ताला तोड़ चोर नकद सहित सोने चांदी के जेवर उठा ले गए। मंदिर में तो चोरो के हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन काशीम के मकान से सोने की अंगूठी 25 हजार नकद व दस्तावेज उठा ले गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार की रात पुजारी मंदिर बंद कर घर चले गए थे। रात में मंदिर का गेट मे लगा ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। पूरे मंदिर को खंगाल डाला, लेकिन उनके हाथ कुछ नही लगा। पुजारी पं केशव नाथ मिश्र, राज कुमार मौर्य, इन्द्रजीत मौर्य ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद चोर हाजी मोहम्मद कासिम के मकान में घूसे।
विज्ञापन


पूरा परिवार शादी के लिए गया था। घर पर केवल माता-पिता था। चोर उनके मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। आलमारी, बक्सा आदि तोड़ कर उसमें रखा पांच सोने की अंगुठी, पच्चीस हजार नकद और जमीन का कागजाज उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। गांव पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed