फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves broke into a house and stole lakhs of rupees

Bhadohi News: चोरों ने घर का ताला तोड़कर की लाखों की चोरी

Sun, 23 Nov 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a house and stole lakhs of rupees
सुरियावां। कोतवाली सुरियावां क्षेत्र के कृपालपुर गांव में एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान चोरी हो गया। पीड़ित शिवम मिश्रा के मुताबिक चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पूरे घर को खंगाल डाला। बताया कि वे सपरिवार मुंबई गए थे। शनिवार को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाज़े का ताला टूटा पड़ा है और घर का हर कमरा अस्त-व्यस्त है। अलमारी में रखे कीमती कपड़े, साड़ियां, लहंगा और अन्य वस्त्र गायब थे। साथ ही घर में रखी नकदी, तांबे-पीतल के बर्तन भी चोर उड़ा ले गए। पीड़ित ने सुरियावां कोतवाली में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुरियावां राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed