{"_id":"62f3eea06c88b678374a6f5c","slug":"there-will-be-a-shortage-of-buses-free-travel-will-be-difficult-for-sisters-bhadohi-news-vns668642749","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का टोटा, बहनों के लिए मुश्किल होगा नि:शुल्क सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का टोटा, बहनों के लिए मुश्किल होगा नि:शुल्क सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को नि:शुल्क सफर की व्यवस्था का ऐलान किया है, लेकिन कालीन नगरी में बहनों को इसका बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि यहां के लिंक मार्गों पर बसों का टोटा है। जहां हैं भी तो वहां महज एकाध बस ही है। ऐसे में बहनें प्राइवेट वाहन चालकों को अधिक किराया देकर भाई के घर राखी बांधने पहुंचना शुरु कर दिया है।
बुधवार को प्राइवेट वाहन स्टैंड से बहनें ऑटो से रवाना हुई और तकलीफ उठाकर आटो से उतरती नजर आईं। यह दृश्य ज्ञानपुर से लेकर औराई, गोपीगंज, हाईवे बड़ा चौराहा, मिर्जापुर रोड, पड़ाव, जंगीगंज, ऊंज, नवधन, वहिदानगर, कौलापुर, लालानगर, घोसिया, बाबूसराय, महराजगंज आदि स्टैंड पर देखने को मिले। लगभग 40 किलोमीटर की यात्रा कर ज्ञानपुर नगर पहुंची सुनीता देवी ने बताया कि सरकार 10 अगस्त को 12 बजे रात से बहनों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा रोडवेज बसों में दिया है। इसका कोई लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं मिलेगा। क्योंकि ग्रामीण रूटों पर तो बस ही नहीं है। यहीं सुविधा 12 बजे दिन से मिली होती तो हो सकता था कोई न कोई रोडवेज की बस आ जाती। ज्ञानपुर स्टैंड से 50 किलोमीटर की यात्रा पर निकली राधा देवी ने बताया कि जिले में औराई, ज्ञानपुर-दुर्गागंज रोड, जमुनीपुर-भदोही में हजारों रुपये की लागत से बस स्टेशन बनवाया गया है जो निजी और डग्गामार वाहन स्टैंड बनकर रह गए है। उक्त स्टेशन से बसों का आवागमन होता रहता तो यह स्थिति न आती। एआरएम वाराणसी महेंद्र कुमार ने बताया कि 48 घंटे के लिए महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कराने का निर्देश है, लेकिन कोई अतिरिक्त बसें नहीं बढ़ सकी हैं। पूर्व से चल रही बसों से ही यात्रा को पूरा कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण रुटों पर रहेगा बसों का अभाव
ज्ञानपुर। कैंट डिपो से भदोही जिले के औराई, भदोही और ज्ञानपुर स्टेशन से मात्र सात का संचालन होता है। कई महत्वपूर्ण रुटों पर बसों का पूर्ण अभाव बहनों को भाईयों के घर पहुंचने में प्राइवेट का सहारा लेने के लिए विवश कर रहा है। ज्ञानपुर से दुर्गागंज, भदोही से गोपीगंज, औराई से भदोही, सरोई, लालानगर, सुरियावां, सीतामढ़ी, धनतुलसी, वहिदानगर, दानूपुर, सुभाषनगर, पाली, मतेथू, उगापुर की यात्रा या तो निजी वाहन से करनी होगी या फिर प्राइवेट वाहनों से। एआरएम वाराणसी महेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश का पालन परिवहन निगम हर हाल में कराएगा। उक्त रुटों पर बसों का अभाव तभी दूर हो सकता है जब क्षेत्रीय चालक-परिचालक निगम को मिलेंगे। कैंट डिपो में बसों की कमी नहीं है।
विज्ञापन
इन रुटों पर नि:शुल्क यात्रा का लाभ उठाएंगी बहनें
ज्ञानपुर। भदोही जिले में रोडवेज की सात बसें आती हैं। चार जौनपुर डिपो और तीन कैंट डिपो की है। जौनपुर डिपो की बस भदोही से जौनपुर और एक बस वाराणसी से भदोही होते हुए लखनऊ जाती है। ज्ञानपुर स्टेशन में सुबह-शाम एक-एक बस पहुंचती है। उक्त बसों से यात्रा करने वाली बहनों को भदोही-जौनपुर, वाराणसी-भदोही वाया लखनऊ, वाराणसी-प्रयागराज वाया गोपीगंज के रुटों पर यात्रा का लाभ मिलेगा। वाराणसी-प्रयागराज रूट पर कई बसें हैं। हाइवे पर पहुंचने के बाद नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा।