{"_id":"67213f34a953f91a570650d8","slug":"there-was-traffic-jam-all-day-long-on-dhanteras-caused-trouble-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-118434-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: धनतेरस पर दिन भर लगा रहा जाम, हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: धनतेरस पर दिन भर लगा रहा जाम, हुई परेशानी
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में निकले खरीदारों के चलते शहर दिन भर जाम की चपेट में रहा। स्टेशन रोड, मेन रोड, मर्यादपट्टी, चौरी रोड आदि में सड़कों पर अस्थायी दुकानों के चलते भी जाम लगी रही। कटरा बाजार में तो भीषण जाम रहा जिससे काफी परेशानी हुई।
धनतेरस के दिन जाम लगना कोई नई बात नहीं है। लोग खरीदारी के लिए पैदल, बाईक, कार से निकलते हैं तो जाम लग ही जाता है। आज भी ऐसा ही नजारा शहर की सड़कों पर देखने को मिला। नगर का लिप्पन तिराहा शहर का सबसे भीड़ भाड़ वाला स्थल है। यहां सुबह से लेकर शाम तक रुक रुक कर कई बार जाम लगा। तिराहे पर यातायात पुलिस और सिविल पुलिस के होते हुए भी जाम से बहुत राहत नहीं मिली। औराई रोड फ्लाईओवर के दोनों ओर जाने वाली गली भी जाम की चपेट में रही।
कटरा बाजार जाम का मुख्य केंद्र रहा। बर्तन, प्लास्टिक फाईबर के घरेलू सामान, मिठाई आदि की खरीदारी के लिए बाजार में पैर रखने की जगह तक नहीं दिख रही थी। कटरा बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक के बाद भी पैदल वालों की भीड़ हो गई कि कटरा बाजार होते हुए अंबर नीम, फिर बाजार सलाबत खां की ओर तथा जमुंद की ओर जाने वाली सड़क पर जाम रहा।