फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There was fog in the morning, the sun became lukewarm in the afternoon

Bhadohi News: सुबह छाई थी धुंध, दोपहर में धूप हुई गुनगुनी

Tue, 30 Jan 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was fog in the morning, the sun became lukewarm in the afternoon
ज्ञानपुर। मौसम का रुख बदलने लगा है। सुबह धुंध छाई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा सूरज चमकता गया। दोपहर में धूप बेहद गुनगुनी हो गई। सर्द हवा के बावजूद सूरज की गर्मी के चलते तपमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री रहा। इससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस की.
विज्ञापन

जिले में बीते दो दिनों से मौसम साफ है। सुबह और शाम को कोहरा और धुंध छा जाता है लेकिन दोपहर में सूरज निकलने से काफी राहत मिली है। सोमवार की सुबह की शुरूआत भी धुंध के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक धुंध रही। पर दिन चढ़ने के साथ-साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर में चटक धूप निकल आई। धूप में इतनी ताप थी कि 11 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही सर्द हवा बेमानी साबित हुई। शाम को तापमान में गिरावट जरूर आई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा और ठंड से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भदोही, चौरी, सुरियावां, नईबाजार, गोपीगंज, ज्ञानपुर, घोसिसा, औराई, सीतामढ़ी में मौसम सामान्य बना रहा। शाम को ठंड का असर बरकरार रहा। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। हवाएं 11 किमी प्रतिघंटा होने से गलन का असर थोड़ा बहुत देखा गया। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य होता जाएगा।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed