फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There was fog in the morning, fog during the day, mercury rose by two degrees

Bhadohi News: सुबह छाया रहा कोहरा, दिन में रही धुंध, दो डिग्री चढ़ा पारा

Tue, 02 Jan 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was fog in the morning, fog during the day, mercury rose by two degrees
ज्ञानपुर। ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई लेकिन सर्द हवाओं के चलते राहत नहीं मिल पई। कोहरे के कारण सुबह वाहन चालक हेडलाइट जलाकर आते-जाते रहे। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा तो छट गया लेकिन दिन भर धुंध रही।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। तीन दिनों से लगातार तापमान में कमी आई। जिससे गलन भरी हवाओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया। सोमवार को सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। मंगलवार को सुबह लोगों की आंखे खुली तो घने कोहरे ने स्वागत किया, हालांकि हवा चलने से सुबह नौ से 10 बजे के मध्य कोहरा छट गया। इससे यातायात में लोगों को राहत मिली। दोपहर में हल्की धूप भी निकली लेकिन हवाओं के आगे वह राहत नहीं दिख सका। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड शुरू हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री से बढ़कर साढ़े नौ तक पहुंच गया जबकि अधिकतम 17 से 20 तक पहुंचा, लेकिन गलन से कोई खास राहत नहीं मिली। अंधेरा होने के साथ सड़कें सूनी पड़ने लगी और बाजार भी बंद हो गए। ज्ञानपुर का अति व्यस्ततम दुर्गागंज तिराहे पर रात आठ बजे गिने-चुने ही लोग दिखे। कमोबेश यही हालत औराई, भदोही और सुरियावां नगर के तिराहे-चौराहों की रही। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि तीन जनवरी को आसमान में हल्के बादल होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, हालांकि सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलन से गलन बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed