{"_id":"6345bdfa9dba433ba42e725e","slug":"there-was-a-ruckus-when-there-was-more-death-in-the-fire-bhadohi-news-vns678583229","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड में और मौत होने पर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड में और मौत होने पर किया चक्काजाम
विज्ञापन
अग्निकांड पीड़ित शिवांगी की मौत पर औराई में चक्काजाम करते लोग।
- फोटो : BHADOHI
दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में लगातार हो रही मौतों से पीड़ित परिवार के सब्र का बांध मंगलवार की शाम टूट गया। हादसे में शिवांगी की मौत की सूचना मिलते ही पुरुषोत्तमपुर बारी गांव के सैकड़ों लोगों ने औराई-मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। शिवांगी के पिता उमेश ने बीएचयू में भर्ती लोगों को सही से इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया। इसके अलावा स्थानीय जनप्रनिधियों पर भी उनका गुस्सा फूटा। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप और एडिशनल एसपी राजेश भारती के आश्वासन के बाद औराई-मीरजापुर रोड जाम किये लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। उन्होंने झुलसे लोगों के उचित इलाज और उनकी समस्याओं के तात्कालिक समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
दुर्गापूजा पंडाल अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में अकेले पुरुषोत्तमपुर बारी गांव निवासी पूर्व प्रधान रमापति के परिवार के छह लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को उनकी पौत्री और उनके बेटे उमेश की बेटी शिवांगी (14) की भी मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों और जन प्रतिनिधियों की ओर से बरती जा रही उदासीनता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार की देर शाम सैकड़ों की संख्या में पुरुषोत्तमपुर बारी गांव के लोगों ने औराई-मीरजापुर रोड को जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि जब चुनाव आते हैं तो जनप्रतिनिधि गांव-गांव घूमते हैं, लेकिन इतना बड़ा हादसा होने के बाद एक भी सांसद या विधायक मृतक के स्वजन या घायलों का हालचाल लेने घर नहीं पहुंचा।
इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
मृतक शिवांगी के पिता उमेश ने कहा कि हादसे में कई लोग निजी अस्पतालों में भी भर्ती हैं, लेकिन उनकी मौत नहीं हो रही है। बनारस के बीएचयू और ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों की क्यों मौत हो रही है। वहां झुलसे लोगों के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला प्रशासन से मरीजों केे अच्छे हॉस्पिटल में शिफ्ट कराने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम लालबाबू, औराई कोतवाल गगनराज और गोपीगंज प्रभारी सदानंद सिंह लोगों केे समझाने में जुटे रहे।