{"_id":"683df103ec0fe4d4ff02b5f4","slug":"there-is-no-vigilance-in-hospitals-leave-alone-patients-even-doctors-are-not-wearing-masks-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-126935-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अस्पतालों में सतर्कता नहीं, मरीज को छोड़िए चिकित्सक भी नहीं लगा रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अस्पतालों में सतर्कता नहीं, मरीज को छोड़िए चिकित्सक भी नहीं लगा रहे मास्क
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोविड महामारी की दस्तक के बीच अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। पड़ोसी जनपद वाराणसी में भी कोविड केस मिले हैं। जिससे कोविड को लेकर खतरा और बढ़ गया है। हालांकि जिले में अब तक कोई ऐसा केस नहीं मिला है, लेकिन इसको लेकर जिले के बड़े अस्पतालों में सतर्कता नहीं बरती जा रही है। मरीज को तो छोड़िए चिकित्सक भी बिना मास्क के अस्पताल पहुंच रहे हैं।
दिल्ली, करेला, महाराष्ट्र में तेजी से कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिले के पड़ोसी जनपद वाराणसी में कोविड के मरीज मिल चुके हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय सहित मुख्यालय स्थित सौ शय्या अस्पताल का सोमवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की।
यहां एक भी डॉक्टर स्वास्थ्यकर्मी, मरीज, तीमारदार मास्क लगाए नजर नहीं आए। टीम ने जिला अस्तपाल के ओपीडी भवन, इमरजेंसी, नेत्र विभाग, पर्ची काउंटर, दवा वितरण काउंटर पर एक भी मरीज, स्वास्थ्य कर्मी मास्क में नहीं दिखे।
विज्ञापन
इमरजेंसी डॉक्टर के मुंह पर मास्क रहा, लेकिन लगा नहीं रहा। इसी तरह सौ शय्या अस्पताल में एक भी स्वास्थ्यर्मी मास्क में नहीं दिखे। मात्र एक मरीज मास्क में नजर आयी। यहीं हाल एमबीएस का रहा। ओपीडी से दवा काउंटर हो या कोई और कहीं भी मास्क का प्रयोग होता नहीं देखा गया। कोविड एक संक्रामक बीमारी है।
ऐसे में इसके फैलने की संभावना तेजी से रहती है। वाराणसी से हर दिन 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी जिले में आते हैं, लेकिन जिले में अब भी ऐहतियात के तौर पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। मरीज रमेश गौतम, सुरेश यादव, लालता प्रसाद दूबे 100 बेड में दिखाने आये थे। मास्क के बारे में पूछने पर बताया कि कोविड कहां है। चिकित्सक ही मास्क नहीं लगाए हैं तो हम लोग क्यों लगाए?