फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no skin specialist in the district, problems increase in cold

Bhadohi News: जिले में नहीं है स्किन रोग विशेषज्ञ, ठंड में बढ़ी परेशानी

Mon, 25 Dec 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is no skin specialist in the district, problems increase in cold
ज्ञानपुर। जिले की लगभग 20 लाख आबादी पर एक भी स्किन रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है, जबकि जिले में तीन पद सृजित हैं। जिला अस्पताल में भले ही एक चिकित्सक तैनात है, लेकिन वे चार महीने से छुट्टी पर ही चल रहे हैं। अब तक विभाग की ओर से भी इसको लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


ठंड का असर बढ़ते ही स्किन की समस्याएं आम हो जाती हैं। स्किन पर रूखापन के अलावा दाग व धब्बे के कारण खुजली की समस्या बढ़ने लगती है। इन दिनों लोगों में स्किन की समस्याएं बढ़ी हैं। जिला अस्पताल में हर दिन 800 से 900 की ओपीडी में 250 से 300 मरीज स्किन की समस्या से जुड़े ही पहुंचते हैं। विडंबना है कि उन्हें वहां से बैरंग लौटना पड़ता है। जिले की आबादी 20 लाख के आसपास होगी। यहां तीन बड़े चिकित्सालय और छह सीएचसी के साथ-साथ 17 पीएचसी और सैकड़ों हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं, लेकिन इसमें से कहीं भी स्किन रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल और सौ शैय्या में एक-एक स्कीन रोग विशेषज्ञ की स्वीकृति है, लेकिन इनमें से किसी में भी चिकित्सक मौजूद नहीं है। ऐसे में लोग या तो निजी अस्पताल जाते हैं या फिर वाराणसी-प्रयागराज पहुंच कर इलाज कराते हैं। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सालय में स्कीन रोग के एक पद है, उनकी तैनाती है, लेकिन किन्ही कारणों से वे पिछले छह-सात महीने से अवकाश पर हैं। कब तक ज्वाइंन करेंगे ये भी सुनिश्चित नहीं है। एमबीएस अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि यहां एक पद सृजित है, वर्तमान में विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। शासन स्तर से सीधे विशेषज्ञ की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन




अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं चिकित्सक

जिला अस्पताल में छह माह पूर्व स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. आरजू मिश्रा की तैनाती हुई, लेकिन वे ज्वाइंन करने के कुछ दिन बाद से ही पिता की बीमारी का हवाला देकर अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए हैं। सीएमएम डॉ. राजेन्द्र कुमार के अनुसार अब न तो उनका फोन लगता है और न ही उनकी तरफ से कोई जवाब मिला है। जिला अस्पताल में जब आरजू मिश्रा की तैनाती हुई थी तो सुरियावां, अभोली, ऊंज, चौरी, औराई, गोपीगंज, कोनिया, सीतामढ़ी, भदोही सहित विभिन्न स्थानों से मरीज आते थे, क्योंकि जिला चिकित्सालय में इकलौते स्कीन रोग विशेषज्ञ के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed