फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no connection in schools, yet the bill of lakhs is coming

स्कूलों में कनेक्शन नहीं, फिर भी आ रहा लाखों का बिल

Mon, 11 Apr 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
There is no connection in schools, yet the bill of lakhs is coming
परिषदीय स्कूलों में कनेक्शन नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का बिल आ रहा है। बिजली विभाग की उदासीनता या ग्राम पंचायत की लापरवाही। कई सरकारी स्कूलों में कनेक्शन नहीं होने से गर्मी में बच्चों संग शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 892 हैं। जिसमें ढाई सौ कंपोजिट, 630 प्राथमिक और 145 उच्च प्राथमिक विद्यालय मौजूद हैं। अधिकांश विद्यालयों में विद्युतीकरण कराया गया है। दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण विद्यालय बंद थे। कोरोना संक्रमण थमने के बाद विद्यालय खुल गए। अप्रैल से गर्मी शुरू हो गई है, लेकिन कई स्कूलों में विद्युत कनेक्शन न होने से बच्चों को उमस और गर्मी में जूझना पड़ रहा है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में अच्छा खासा बजट खर्च कर बेहतर बनाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पूर्व भी स्कूलों में बिजली, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा किया गया, लेकिन अब भी 50 से अधिक ऐसे स्कूल हैं जहां बिजली विभाग का खंभा नहीं पहुंच सका है। सबसे मजे की बात यह है कि कनेक्शन न होने के बाद भी बिजली का बिल दो से ढाई लाख आ रहा है।
विज्ञापन

केस- 1
डीघ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कूड़ीकला में ऑपरेशन कायाकल्प से सुधार हो चुका है, लेकिन कनेक्शन नहीं होने से दिक्कत होती है। यहां बिजली विभाग का बिल भी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- 2
डीघ ब्लॉक के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोनिया और प्राथमिक विद्यालय कूड़ी प्रथम में भी कनेक्शन नहीं हो सका है। अभी तक खंभे नहीं पहुंचे हैं। सबमर्सिबल लगा है। शिक्षक ग्रामीणों के यहां से कनेक्शन लेकर पानी की जरूरत के हिसाब से चलाते हैं। पंखे टंगे हैं।

चुनाव में अधिकतर स्कूलों में शौचालय, बिजली की समस्या दूर की गई थी। 10 से 15 स्कूलों में कनेक्शन से जुड़ी शिकायतें हैं। जिसे सही कराया जा रहा है।
- भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए भदोही
सभी स्कूलों में कनेक्शन हो चुका है। मार्च 2022 में जिले के स्कूलों पर 11 करोड़ बकाया था। जिसमें पांच करोड़ जमा किया गया। जहां कनेक्शन नहीं है, उसे सही कराएंगे।
- अमर सिंह, एक्सईएन बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed