फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no arrangement for drainage in Chauri Bazar

चौरी बाजार में जल निकासी का नहीं है इंतजाम

Tue, 17 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for drainage in Chauri Bazar
चौरी। तीन जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र चौरी बाजार में जल निकासी का इंतजाम एक दशक बाद भी नहीं हो सका। जिससे बारिश के सीजन में बाजार में एक से दो फीट तक पानी लग जाता है। अब बारिश से पूर्व एक बार फिर जल निकासी की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

भदोही-वाराणसी और चौरी-महराजगंज मार्ग पर आबाद चौरी बाजार जौनपुर, वाराणसी के सीमावर्ती गांव संग भदोही के 25 से अधिक गांव का व्यापारिक केंद्र है। अभी तक ग्रामसभा में स्थित यह बाजार जल निकासी जैसे समस्या से छुटकारा नहीं पा सका है। सांसद, विधायक से लेकर प्रशासन तक ने भी कोई पहल नहीं की। जिससे पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे बारिश में पानी सड़को पर बहने लगता है। सड़को पर लंबे समय तक पानी लगने से राहगीर तो परेशान होते ही है साथ ही सड़को पर गड्ढा भी बनने लगता है। स्टेशन रोड पर लगातार पानी लगने से इंटरलॉकिंग टूट चुकी है। व्यापारियों का मानना है कि बारिश के पहले पानी निकासी की व्यवस्था नही हुई तो स्टेशन रोड गड्ढे में तब्दील हो जाएगा । स्टेशन रोड के रेलवे फाटक , सरकारी अस्पताल के पास कई दिनों तक बरसात का पानी लगा रहता है। इसी तरह मेन रोड पर चकिया तिराहा के पास हनुमान मंदिर के पास , मछरहट्टा के पास भी निकासी न होने के कारण पानी लगता है । व्यापारी संदीप मिश्रा, महेंद्र यादव, टुन्ना जायसवाल, मनोज सिंह, महेंद्र सेठ ने कहा कि पानी निकासी की व्यवस्था होना अति आवश्यक है। जल जमाव से बारिश में कारोबार भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed