फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There are no sweepers in 250 ODF Plus Gram Panchayats, garbage management at a standstill

Bhadohi News: 250 ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मी नहीं, कूड़ा प्रबंधन ठप

Mon, 09 Dec 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
There are no sweepers in 250 ODF Plus Gram Panchayats, garbage management at a standstill
स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में 250 ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन के लिए 17.50 करोड़ से आरसीसी (रिकवरी रिसोर्स सेंटर) बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर लाने के लिए कर्मी नहीं है।
विज्ञापन

इससे सेंटर पर कूड़ा प्रबंधन गतिविधि ठप है। इससे ग्राम पंचायतों को कूड़ा मुक्त बनाने की मुहिम को झटका लगा है। प्रदेश में भदोही ऐसा जिला है जहां गांवों में एक भी सफाईकर्मी की तैनाती नहीं की गई है। केंद्र सरकार
विज्ञापन

प्रत्येक गांव को खुले में शौचमुक्त करने के लिए 2014 से अभियान चला रही है। इस दौरान करीब दो लाख 85 हजार एकल शौचालय और 546 गांवों में सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए सात से आठ लाख की लागत से अब तक 250 गांवों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निर्माण कराया गया। पिछले छह महीने में चरणबद्ध तरीके से गांवों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर शुरू करा दिया गया लेकिन सेंटर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर लाने वाले कर्मी नहीं है।
वहीं 546 में से 300 ग्राम पंचायतों में आरसीसी निर्माणाधीन हैं। पंचायत राज विभाग का दावा है कि मार्च 2025 से पहले सभी सेंटर बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed