{"_id":"65107e762d3cf1703c08f666","slug":"thefts-increased-in-schools-police-failed-to-stop-them-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-3620-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्कूलों में बढ़ी चोरियां, रोकने में पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्कूलों में बढ़ी चोरियां, रोकने में पुलिस नाकाम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में तीन से अधिक विद्यालयों का ताला तोड़कर चोरों ने एमडीएम के बर्तन, गैस आदि को उठा ले गए।
23 सितंबर की रात में औराई कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर कनेहरी का ताला तोड़कर चोरों ने दो सिलेंडर, पांच स्टील की बाल्टी, दो भगौना, एक कड़ाही, चार कुर्सी, समरसेबुल का स्टार्टर, स्टेब्लाइजर, 40 गिलास सहित अन्य सामान उठा ले गए। हेडमास्टर अनिल कुमार सिंह और ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। 20 सितंबर को उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसरायपुर में चोरों ने हजारों के बर्तन एवं स्कूल के सामान पर हाथ साफ कर दिया। 15 सितंबर को गोपीगंज के एक ही विद्यालय में एक महीने में तीसरी बार चोरी हुई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककराही में चोरी की घटना को लेकर शिक्षक परेशान हैं। यहां शाम के समय नशेड़ी भी पहुंचते हैं, जो विद्यालय को काफी नुकसान भी पहुंचाते हैं। यह तो एक बानगी है। सीमावर्ती एवं वीरान स्थान पर बने विद्यालयों में महीने से दो महीने में एकाध बार चोरी हो जाती है। वहीं दूसरी ओर पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षा को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चौकीदार की नियुक्ति की मांग सालों से कर रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि प्राथमिक की अपेक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में व्यवस्थाएं अधिक होती है। अगर इन विद्यालयों में चौकीदार की नियुक्ति हो जाए तो चोरी की घटनाएं रूक सकती हैं। पुलिस गश्त न होने से भी घटनाओं में इजाफा हुआ है।