फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Theft occurs for the second time in three months right in front of the police station; thieves make off with seven bundles of copper wire.

Bhadohi News: थाने के सामने तीन माह में दूसरी बार चोरी, कॉपर के सात बंडल तार उठा ले गए चोर

Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Theft occurs for the second time in three months right in front of the police station; thieves make off with seven bundles of copper wire.
बरदह में दुकान में चोरी के बाद बिखरे सामान। संवाद
थाने के सामने स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। तीन माह के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है। बुधवार की रात चोर दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और करीब 45 किलो कॉपर का तार समेत सात बंडल बिजली के तार चुरा ले गए।
विज्ञापन

बरदह गांव निवासी आलोक राय की थाने के सामने इलेक्ट्रिक की दुकान है। दुकानदार के मुताबिक, चोर दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर दरवाजा अलग कर दिया। इसके बाद अंदर घुसकर कॉपर के तार के बंडल उठा ले गए।
विज्ञापन

दुकानदार आलोक राय ने बताया कि इससे पहले भी 29 जुलाई को उनकी दुकान में चोरी हुई थी। उस दौरान चोर करीब 70 किलो और 30 किलो के कॉपर तार के रोल उठा ले गए थे। उन्होंने 12 अगस्त को थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया कि पहली घटना में अब तक न तो चोरी गया सामान बरामद हुआ और न ही चोरों के पकड़े जाने की जानकारी मिली। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरी की घटना का पता लगाकर आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed