{"_id":"c9450e737b7f8a72387a337116c43617","slug":"the-young-man-in-the-immersion-bone-death-in-allahabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थि विसर्जन में गए युवक की इलाहाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थि विसर्जन में गए युवक की इलाहाबाद में मौत
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Thu, 21 May 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार भोर में जैसे ही शव पहुंचा परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
छोटाडीह निवासी कमलेश कुमार मौर्य (40) इलाहाबाद के ईश्वर चरण इंटर कालेज में नौकरी करते थे।
मंगलवार को अपने दोस्त सत्येंद्र श्रीवास्तव के किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गंगा घाट पर गए। अस्थि विसर्जन के दौरान स्टीमर पर करीब 12 लोग सवार होकर मध्य गंगा में गए।
उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर स्टीमर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक कमलेश मौर्य शामिल थे।
सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार को
भोर में शव घर आया तो परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बताया जाता है कि 2001 में उनकी नियुक्ति इंटर कालेज में हुई थी। कमलेश को एक लड़का और एक लड़की है।