{"_id":"682a2aa401c27318490a2a64","slug":"the-work-of-fire-hydrant-system-has-been-stopped-for-six-months-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-126263-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छह महीने से फायर हाइड्रेंट सिस्टम का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छह महीने से फायर हाइड्रेंट सिस्टम का काम ठप
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में छह महीने से फायर हाईड्रेंट सिस्टम का कार्य ठप पड़ा है। 1.20 करोड़ की लागत से बनने वाले फायर हाइड्रेंट सिस्टम को पूरा कराने के लिए दो माह पहले ही कार्यदायी संस्था को पूरी धनराशि जारी कर दी गई है। इसके बाद भी अब तक काम पूरा नहीं हो सका है।
अस्पताल प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर हर हाल में 30 जून तक इसे पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में हर दिन 800 से 900 की ओपीडी होने के साथ-साथ इमरजेंसी में भी 60 से 70 मरीज पहुंचते हैं।
मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीते साल करीब 1.20 करोड़ की लागत से फायर हाइड्रेंट सिस्टम का कार्य शुरू कराया गया। कार्यदायी संस्था ने अस्पताल में पाइप बिछाए, लेकिन उसके बाद अचानक काम ठप हो गया।
विज्ञापन
छह माह पहले से ठप कार्य को लेकर बताया जा रहा है कि बजट न मिलने के कारण कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया, लेकिन दो माह पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरी धनराशि जारी कर दी गई।
इसके बाद भी अब तक काम शुरू नहीं किया जा सका है। इन दिनों भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। अगलगी की घटनाएं भी बढ़ी हैं।
ऐसी स्थिति में अगर अस्पताल परिसर में कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी।
कार्यदायी संस्था अब तक ओपीडी भवन, इमरजेंसी, लैब, एक्स-रे कक्ष, लैब, लेबर कक्ष, एनआरसी समेत विभिन्न स्थानों पर पाइप बिछाई है।