फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The village will be treated in the ambulance service

गांव में इलाज करेगी एंबुलेंस सेवा

Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The village will be treated in the ambulance service
ज्ञानपुर के जिला अस्पताल में मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाते सांसद वीरेंद्र सिंह।
गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से जिले को मिली दो मोबाइल एंबुलेंस को रविवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों एंबुलेंस में दो-दो चिकित्सक, नर्स के साथ महत्वपूर्ण दवाएं भी रहेंगी। यह जिले के 40 गांवों को चयनित कर वहां के घर-घर पहुंचकर लोगों का उपचार करेगी।
विज्ञापन



महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय परिसर में रविवार को मुफ्त सचल चिकित्सा वाहन के शुभारंभ पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सुविधा सीधे गरीबों, असहायों के लिए समर्पित है।
विज्ञापन



आम आदमी को सीधा लाभ इससे मिलेगा। जिले के ऐसे गांव के लिए यह चिह्नित होगा, जहां से सीएचसी, पीएचसी 10 से 12 किमी दूर होते हैं। भविष्य में जिले में संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने कहा कि यह व्यवस्था सराहनीय है। आम आदमी के सहयोग से मोबाइल एंबुलेंस बेहतर सेवा देगी। गेल के डीजीएम सीएन यादव ने कहा कि आज भी कई इलाके ऐसे हैं जहां से लोगों को अस्पताल पहुंचने में मुश्किल होती है।  इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक और संचालन शैलेंद्र दूबे ने किया। इस मौके पर प्रदीप सिंह, मनीष पांडेय, नागेंद्र सिंह, छत्रपति सिंह, सपना दूबे, संतोष पांडेय, सर्वेश पाल, तरुण मिश्र, गेल इंडिया के जीएम एससी वर्मा, एरिया मैनेजर आलोक, गौरीशंकर, शशांक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed