फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Varanasi team won the final in a penalty shootout.

Bhadohi News: पेनल्टी शूट आउट से फाइनल में जीती वाराणसी की टीम

Mon, 02 Feb 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The Varanasi team won the final in a penalty shootout.
जीआईसी ग्राउंड पर फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता को ट्राफी देते अति​थि। स्रोत आयोजक
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया। पेनल्टी शूट आउट में मुनारी वाराणसी की टीम ने ज्ञानपुर को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

दोनों टीमें तय समय तक एक भी गोल नहीं कर सकीं। उसके बाद पेनल्टी शूट आउट में वाराणसी ने 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 21 हजार और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है। ग्रामीण अचंल के होनहार खिलाड़ियों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिलता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला और ज्ञानपुर के पूर्व चैयरमेन हीरालाल मौर्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर स्वतंत्र बिंद, शाहिद रजा रिजवी, विजय बिंद, जमील अहमद, सरवर अली, मुश्ताक अली, फईम अली, सैफ अहमद, दिलवर, दिनेश, सुरज पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed