फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The value of spirit recovered from ITWA is 21 lakhs

इटवां से बरामद स्प्रिट की कीमत 21 लाख

Wed, 20 Jan 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
The value of spirit recovered from ITWA is 21 lakhs
औराई। कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव में सोमवार की रात बरामद शराब बनाने के केमिकल स्प्रिट की कीमत 21 लाख रुपये बताई गई है। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पांच बाइकें भी बरामद की हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को औराई कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात औराई पुलिस, वाराणसी और जिले की आबकारी टीम ने छापा मारा। इस दौरान बारीपुर निवासी बुल्लू उपाध्याय के नवनिर्मित भवन के पीछे एक कमरे से 10 ड्रमों में रखे दो हजार लीटर अवैध अल्कोहल केमिकल स्प्रिट मिला। बरामद एल्कोहल की कीमत लगभग 21 लाख रुपये आकी गई। पुलिस ने पांच बाइक के साथ आरोपी मुकेश पाल निवासी पुरुषोत्तमपुर मिर्जामुराद, चिरंजीव पटेल निवासी पटखौली औराई, संतोष यादव निवासी इटवा औराई, बाड़क यादव निवासी इटवा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया। जबकि मौके से किशन तिवारी निवासी मिर्जामुराद, सन्नी तिवारी, कुरू कपसेठी और बुल्लू उपाध्याय निवासी बारीपुर औराई भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टैंकर से अवैध स्प्रिट का भंडारण करते थे। ड्रम में भरकर अलग-अलग क्षेत्रों में उसे भेजा जाता था। जहां पानी में मिलाकर शराब तैयार की जाती थी और सस्ती दर पर उसे बेचा जाता था। पुलिस के मुताबिक दो हजार लीटर स्प्रिट में पानी मिलाकर छह हजार लीटर से अधिक शराब बनाई जा सकती थी, जिसकी आपूर्ति जिले के अलावा पड़ोसी जिलों में की जाती। पुलिस ने बताया कि स्प्रिट की मात्रा अधिक होने पर वह जहरीली हो जाती है। उसके सेवन से लोगों की जान चली जाती है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय मय टीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed