फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The vacancy will be filled soon in prisons Bandirkshkon

जेलों में जल्द भरे जाएंगे बंदीरक्षकों के खाली पद

Wed, 08 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 08 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
 सूबे के कारागार राज्य मंत्री रामपाल राजवंशी ने कहा कि बंदी रक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जेलो में जल्द ही खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से वार्ता हो गई है। कैदियों के लिए जेलों में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर से लौटते समय ज्ञानपुर स्थित गेस्ट हाउस में कुछ समय के लिए रुके। यहां पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जेलों की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए मेटल डिटेक्टर लगवा रही है। कैदियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्यूरीफायर, वाटर कूलर लग रहे हैं। खान-पान में मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं। कैदियों को बातचीत के लिए जेलों में पीसीओ स्थापित हो रहे हैं।  जिससे वह अपने परिवार वालों से बातचीत कर सकेगा, हालांकि बातचीत के दौरान उन पर नजर रखी जाएगी। जिला कारागार में क्षमता से तीन गुने कैदियों की संख्या के सवाल पर कहा कि नई जेल के लिए जमीन खोजी जा रही है। जमीन मिलने के बाद बड़ी जेल बनाई जाएगी। नामित सभासद बंशीधर गुप्ता और जेल विजिटर जफर अंसारी ने कारागार मंत्री का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed