फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The trees make the environmental balance

वृक्ष ही पर्यावरण का बनाते हैं संतुलन

Sat, 06 Jun 2015 12:58 AM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sat, 06 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
The trees make the environmental balance
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिले में विविध आयोजन किया गया। कहीं गोष्ठी आयोजित हुई तो कहीं कार्यशाला में वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बीआरसी ज्ञानपुर और वीएनजीआईसी में शिक्षकों ने
विज्ञापन


पौधरोपण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए विचार विमर्श किया गया। प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज
विज्ञापन


 सीनियर डिवीजन अंगद प्रसाद ने अधिक पौधरोपण पर बल देते हुए बताया कि वृक्षों के जरिए ही हमें शुद्ध हवा मिलती है, जिससे जनजीवन की रक्षा होती है। हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि अपने आसपास के वातावरण
विज्ञापन
विज्ञापन


को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। वृक्षों की कमी के कारण प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। प्रकृति हमें इसी तरह भविष्य में आने वाली आपदाओं के प्रति सचेत कर रही है। मानव अगर अब नहीं जगा तो आने

वाली पीढि़यां समाप्त हो जाएंगी। अधिवक्ता एवं कवि कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने अधिक संख्या में नीम और पीपल के पेड़ लगाने पर बल दिया। इस मौके पर ललित कुमार मिश्र, कैलाशपति शुक्ल आदि ने भी पर्यावरण पर विचार

व्यक्त किए। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यशाला आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु शिक्षकों को पर्यावरण के संरक्षण के बारे में बताया गया। प्रभारी डीआईओएस शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया

कि मानव जीवन के लिए वृक्ष महत्वपूर्ण है। भौतिक सुखों के लिए मानव जिस ढंग से पेड़ों का दोहन कर रहा है वह आने वाले भविष्य के लिए संकट पैदा करेगा। इस संकट को पेड़ लगाकर ही दूर किया जा सकता है। ज्ञानपुर

विकास मंच की ओर से नेहरू उद्यान में एक गोष्ठी कर पर्यावरण के लिए पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने कहा कि भौतिक सुविधाओं के लिए जिस तरीके से पेड़ काटे जा रहे हैं वह आने

वाले समय में प्राकृतिक आपदाओं को आमंत्रण दे रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। इस मौके पर ब्रह्मजीत शुक्ला, विकास नारायण सिंह, राकेश देववंशी, रामशिरोमणि, संतोष कुमार, सुभाष पटवा सहित कई लोग मौजूद रहे।

पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
विश्व पर्यावरण दिवस पर वीएनजीआईसी एवं बीआरसी ज्ञानपुर में शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिक्षकों ने वीएनजीआईसी परिसर में पौधरोपण किया जबकि बीआरसी ज्ञानपुर में खंड


शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान मानव जीवन के लिए वृक्ष के महत्व को समझाया गया। इस मौके पर मजीदुल्ला खां, मानिक यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। इसी तरह विश्व

पर्यावरण दिवस पर गंगामणि शकुंतला देवी जन सेवा ट्रस्ट की ओर से औराई के पुरूषोत्तमपुर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed