फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The thick fog stopped the speed, the clouds remained cloudy

घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, छाए रहे बादल

Sat, 09 Jan 2021 05:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
The thick fog stopped the speed, the clouds remained cloudy
ज्ञानपुर। मौसम का मिलाज दो दिनों से फिर बदलने लगा है। शनिवार को भोर से सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिससे हाइवे समेत अन्य लिंक मार्गों पर वाहन रेंगकर आगे बढ़े। सुबह 11 बजे मौसम साफ जरूर हुआ, लेकिन आसमान में बादलों के रहने से धूप कुछ घंटे ही निकली। कोहरे से मौसम सर्द रहा। राहत पाने के लिए लोग अलाव के साथ चिपके रहे। दिसंबर के शुरूआती दिनों से पड़ रही ठंड जनवरी के पहले सप्ताह में कम होने लगी। मंगलवार से लेकर बृहस्पतिवार तक आसमान साफ होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया। जिससे लोग दिन में एकाध कपड़े पहनकर निकले। शुक्रवार से मौसम फिर बदला। आसमान में बादलों के बीच कोहरे ने दस्तक दी। जिससे गलन बढ़ गई। शनिवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में उजाला हो जाने के बाद भी वाहन सवारों को हेडलाइट जलाकर सफर तय करते देखा गया। दो दिन पूर्व तक न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री के आसपास रहा वहीं अब 12.5 डिग्री पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 25 जबकि न्यूनतम 12.5 डिग्री रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed