फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The temperature will drop from tomorrow, you will get some relief from the heat

कल से गिरेगा तापमान गर्मी से मिलेगी थोडी राहत

Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The temperature will drop from tomorrow, you will get some relief from the heat
ज्ञानपुर। तपिश की मार झेल रहे कालीन नगरी के लोगों को कल से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जरूर है। दो मई से तापमान में गिरावट आएगी। इस बीच हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन धूप होगी, हवा अपना रूख बदल सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई थी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए। अप्रैल में ही गर्मी ने सारा रिकार्ड तोड़ दिया था, मई-जून वाली गर्मी का अहसास करा दिया। इस भीषण गर्मी के कारण लोग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गर्मी के आगे पंखा, कूलर सब बेकार साबित हो रहा था, रात को लोग सोए थे लेकिन तपती गर्मी के कारण अचानक से बिस्तर से उठ कर बैठ जाते, शहर में कुछ लोग छत पर टहलने को मजबूर होते। मौसम विभाग ने मई के पहले सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मई से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगा। लू का प्रकोप बना रहेगा, समयानुसार हवा भी अपना गति बदलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed