फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The surge of pilgrims at the fair aroused was Ghazi Miyan

गाजी मियां के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Mon, 30 May 2016 01:53 AM IST
गाजी मियां का चार दिवसीय मेला शुरू हो गया।
गाजी मियां का चार दिवसीय मेला शुरू हो गया। Updated Mon, 30 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The surge of pilgrims at the fair aroused was Ghazi Miyan
रविवार से शुरू हुए गाजी मियां के मेले में ऊचें ऊचे झूलों का आनंद लेते युवा और बच्चे
(सैय्यद  सालार मसऊद गाजी मियां का चार दिवसीय मेला रविवार से मर्यादपट्टी स्थित  उनके रौजे पर शुरू हो गया। मेले में बीते आधी रात से ही जायरीन पहुंचने लगे थे। सुबह होते होते मेला क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हजारों की संख्या में लोगों ने अकीदत के साथ मजार पर चादरपोशी की। बच्चों ने भी मेले का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

शनिवार को आधी रात होते होते मेले की ओर जाने वाले मार्ग जायरीनों से पट गए थे। इससे अजिमुल्लाह चौराहे से लेकर मर्यादपट्टी तक सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्ना हो गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा की मजार पर फातिहा पढ़ा और मन्नतें मांगी। इनमें जनपद के ग्रामीण इलाकों के अलावा दूसरे जिलों से भी लोगों ने मजार पर आकर फातिहा पढ़ा। बड़ी संख्या में जायरीन अपनी पुरानी मन्नतों पर अकीदत पेश करने भी आए थे। 
विज्ञापन

मेला समिति के पदाधिकारी  और कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। नगर पालिका के कैंप से भी जायरीनों की सेवा की जा रही थी। खोए बच्चों के बारे में कैंप से एलान किया जा रहा था। मेला समिति के पदाधिकारी मेला क्षेत्र में घूमते नजर आए। फातिहा पढ़ने के अलावा मेले का लुत्फ उठाने वालों की भी कमी नहीं रही। बड़े बड़े झूलों, सर्कस, मौत का कुंआ, काला जादू की ओर किशोर आकर्षित थे। भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करती रहीं। कई नि:शुल्क प्याऊ की मदद से निजी संगठनों ने श्रद्धालुओं की प्यास बुझाई। मेलार्थियों की सुरक्षा के लिए मेले में पुलिस  कैंप भी लगाया गया जिसमें पुलिसकर्मी आते जाते रहे। पालिका  अधिकारी और कर्मचारी भी मेले का जायजा लेते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed