फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The sun did not shine throughout the day, the day temperature dropped

Bhadohi News: दिन भर नहीं निकला सूरज, दिन का तापमान गिरा

Thu, 18 Jan 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The sun did not shine throughout the day, the day temperature dropped
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। सर्द हवा के चलते बुधवार को भी ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट के चलते दिन भर कंपकंपी छूटती रही। दिन भर भगवान सूर्यदेव का दर्शन लोगों को नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

ठंड से राहत मिलत नजर नहीं आ रही है। दो दिनों से बदन हिला देने वाली ठंड पड़ रही है। दिन में सर्द और सूरज न निकलने के कारण अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं उठा। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम होने के कारण दिन में रात की ही तरह गलन का एहसास होता रहा। लोग दिन भर बंद कमरों में रहे। फिलहाल जिले में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण गलन में बढ़ गई है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर आसमान में धुंध छाई रही। बादलों की आवाजाही भी बनी रही। ऐसा लगा कि बारिश होगी लेकिन थोड़ी देर बादल छंट गए।शाम साढ़े छह बजे के बाद सड़कों सन्नाटा पसर गया। बदले मौसम के बीच चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी। बताया कि इस मौसम में जरासी लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि लोग सुबह शाम गुन्नगुना पानी पिएं, गर्म कपड़ा पहनें, बिना हेल्टमेट, दस्ताना के बाइक लेकर बाहर न निकलें, क्योंकि ठंड लगने की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की दर्ज किया गया। रात का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री कमी देखी गई। इसके अलावा हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण चार किमी की रफ्तार से हवा की गति में बढ़ोती हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दिन भर 11 किमी की रफ्तार से हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed