फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The success of the old students will motivate the children

बच्चों को प्रेरित करेगी पुरातन छात्रों की सफलता

Thu, 02 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The success of the old students will motivate the children
स्कूलों के पुरातन छात्र अब पढ़ने वाले बच्चों के मार्गदर्शक बनेंगे। उनकी सफलताएं पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। शासन के निर्देश पर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में पुरातन छात्रों की सूची बननी शुरू हो गई है। बेसिक के 125 और माध्यमिक के 42 स्कूलों ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। जुलाई से आईएएस, मंत्री, आईपीएस, पीसीएस, इंजीनियर, चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले पुरातन छात्रों के नंबर, नाम स्कूलों में अंकित होंगे।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें 100 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं जो डेढ़ से दो दशक पूर्व के हैं, जबकि 50 विद्यालय चार से पांच दशक पुराने हैं। ऐसे स्कूलों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थी वर्तमान में उच्च पदों पर आसीन हैं। विद्यालयों में वर्तमान में अध्ययनरत बच्चों को प्रेरणा प्रदान करने के लिए शासन के निर्देश पर पुरातन छात्रों को स्कूलों से जोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। वर्ष 2020 में इसकी शुरूआत की गई, लेकिन कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर के कारण अभियान की गति धीमी पड़ गई। हालांकि अब एक बार फिर शासन के निर्देश पर विभाग सक्रिय हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 125 विद्यालयों ने पुरातन छात्रों की सूची देने के लिए हामी भरी है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2021 में 42 स्कूलों से पुरातन छात्रों की सूची मांगी गई थी, हालांकि बाद में मामला ठंडा पड़ गया। अब फिर से पुरातन छात्रों की सूची लेकर परिषद को भेजी जाएगी। प्रभारी बीएसए रमाकांत सिंह का कहना है कि पुरातन छात्रों को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किए जाने से न केवल विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत रिश्ते को प्रदर्शित किया जा सकेगा, बल्कि समाज को परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था से जोड़ते हुए शैक्षिक उन्नयन भी होगा। बेसिक शिक्षा के 125 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। पुरातन छात्र मार्गदर्शन करने के साथ ही स्कूलों का भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed